मातृशक्तियों ने दुर्गा पूजा को स्मरणीय बनाने का लिया निर्णय

Manbhum Updates
2 Min Read

मातृशक्तियों ने दुर्गा पूजा को स्मरणीय बनाने का लिया निर्णय


चांडिल, 21 सितंबर : पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद मातृ पक्ष के पहले दिन ही सार्वजनीन पूजा कमेटी चांडिल 16 आना की बैठक मातृशक्तियों के साथ मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता रनू चक्रवती ने की। मौके पर पूजा के आयोजन और दुर्गोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमाें को लेकर चर्चा किया गया। विदित हो कि चांडिल में दुर्गा पूजा कमेटी में विवहित बेटियों को भी स्थान दिया गया है। पूजा के आयोजन और इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में इन मातृशक्तियों का निर्णय भी अहम रहता है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने इस वर्ष पूजा को स्मरणीय बनाने का निर्णय लिया।

आकर्षक होगा रूपसज्जा कार्यक्रम

कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले परंपरागत कार्यक्रमों के अलावा इस वर्ष शिव-पार्वती रूप सज्जा का कार्यक्रम होगा। चांडिल के छोटे-छोटे लड़के शिव और छोटी-छोटभ् बच्चिया पार्वती का रूप धारण करेगी। महासप्तमी के दिन इस वर्ष देर से कलश यात्रा निकाले जाने के कारण सुबह ही बच्चों का फैंसी ड्रेस का कार्यक्रम होगा। और कलश यात्रा के दौरान सभी शिव-पार्वती के बाल रूप में शामिल होंगे। बैठक में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों के साथ देवाशीष रॉय, मिलन प्रामाणिक, अविजित दां, विद्युत दां, शंकर मंडल, नित्यानंद दां, नीतीश दां, शिबू चटर्जी, बंटी दां, आशीष कुंडू, पृथु सिन्हा के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article