शहरबेड़ा छठ घाट हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, संवेदना जताई और मदद का भरोसा दिया

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शहरबेड़ा छठ घाट हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, संवेदना जताई और मदद का भरोसा दिया

जमशेदपुर, 29 अक्टूबर: चांडिल थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के शहरबेड़ा छठ घाट पर छठ पूजा के दौरान हुई दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से हुई मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। इस दुःखद घटना के पीड़ित परिवार से मिलने आज पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उनके निवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

पूर्व मंत्री ने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और सरकारी स्तर पर हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक घटना है, जिसने पूरे समाज को झकझोर दिया है।

उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

बन्ना गुप्ता ने प्रशासन से भी आग्रह किया कि प्रभावित परिवार को त्वरित राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें संबल मिल सके।

Share This Article