जमशेदपुर की घटनाओं को लेकर चांडिल पुलिस हुई रेस, सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच
चांडिल, 09 जुलाई : जमशेदपुर में बीती शाम हुई फायरिंग की घटना को लेकर सरायकेला खरसावां पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई हैं। चांडिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात को जमशेदपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने फदलोगोड़ा – पारडीह क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, होटलों और ढाबों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। वहीं, वाहनों की जांच भी की गई। इस अवसर पर पुलिस ने लोगों को अनावश्यक अड्डेबाजी नहीं करने की अपील की।