चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित होटल में कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित होटल में कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

चांडिल, 05 दिसंबर : नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित एक फास्ट फूड होटल में बृहस्पतिवार की रात एक कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान चालियामा गांव निवासी 35 वर्षीय नागरा सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से होटल में कारीगर के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, रात में होटल स्टाफ के साथ भोजन करने के बाद नागरा सिंह प्रतिदिन की तरह सोने चले गए। शुक्रवार तड़के जब स्टाफ उन्हें जगाने गया तो वह अचेत पड़े मिले। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक अथवा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हो सकती है।

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह होटल मालिक मौके पर पहुंचे और स्टाफ की मदद से नागरा सिंह को चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। नागरा सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक भाई शामिल हैं। दो वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था।

Share This Article