लोप्सो जंगल में नकली शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2–3 आरोपी फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

लोप्सो जंगल में नकली शराब फैक्ट्री पर लोप्सो जंगल में नकली शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2–3 आरोपी फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामदपुलिस का छापा, 2–3 आरोपी फरार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

कुचाई, 06 दिसंबर : लोप्सो के जंगल में चल रहे अवैध नकली शराब निर्माण के ठिकाने पर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना से छापामारी टीम गठित कर भेजा गया। टीम जैसे ही जंगल पहुंची, पुलिस को देखते ही 2–3 युवक भाग खड़े हुए। सशस्त्र बल ने पीछा किया, लेकिन घने जंगल का फायदा उठाकर सभी आरोपी फरार हो गए।

स्थल पर तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब, निर्माण सामग्री और उपकरण बरामद हुए। मौके से 80 पेटी अंग्रेजी शराब (किंग्स गोल्ड और ब्लैक टाइगर), 20–20 लीटर वाले 15 जार में भरा 300 लीटर शराब, कुल 1020 लीटर तैयार अंग्रेजी शराब, तथा 8 ब्लू ड्रम में 1600 लीटर स्ट्रीट मिला। इसके अलावा एक स्कार्पियो वाहन (JH05AP 3535), खाली बोतल, ढक्कन, लेबल, रंग मिश्रण, खाली जार, कार्टून बंडल और तिरपाल भी जब्त किए गए।

मामले में कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।छापामारी टीम में एसडीपीओ समीर कुमार सर्वैया, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, पुअनि सामंत कुमार दास एवं सैट–2 के सशस्त्र जवान शामिल थे।

Share This Article