शंकरडीह में श्रीमद भागवत भक्ति सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ईचागढ़, 5 मार्च : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत शंकरडीह गांव में गुरुवार से नौ दिवसीय श्रीमद भागवत भक्ति सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को पारंपरिक कलश यात्रा के साथ हुई। गुरुवार किसान को ही संध्या शुभ अधिवास किया जाएगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके साथ ही श्रीमद भागवत भक्ति कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत प्रारंभ हो गया।
आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 13 मार्च 2026 तक चलेगा। 6 मार्च (21 फाल्गुन) से 12 मार्च (27 फाल्गुन) तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीमद भागवत महात्म्य पाठ एवं मूल पारायण किया जाएगा, जबकि शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक भागवत कथा प्रवचन का आयोजन होगा। 12 मार्च को कथा विश्राम के साथ भव्य मंगल हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा।
समापन दिवस 13 मार्च (28 फाल्गुन) को सुबह 9 बजे कलश विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्रीश्री गौर गोविंद का भोग-आरती तथा साधु-वैष्णव भंडारा एवं भक्त वृंद सेवा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से पधारे श्रीमद भागवत प्रवक्ता पंडित आचार्य अभिषेक दास जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया जाएगा, जबकि मूल पाठ पंडित मधुसूदन दास शास्त्री द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के निदेशक श्री गुरु वैष्णव दासानुदास तथा संरक्षक दलगोविंद सिंह मुंडा (दामोदर दास), पूर्व जिला परिषद सदस्य, ईचागढ़ दक्षिणी हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की



