अमित शाह बने देश के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले गृह मंत्री, 2258 दिन पूर्ण

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अमित शाह बने देश के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले गृह मंत्री, 2258 दिन पूर्ण

रिपोर्ट, मानभूम अपडेट्स,5 अगस्त : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 2258 दिन पूरे कर देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री के रूप में सेवा देने वाले नेता का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम था, जिन्होंने 2256 दिनों तक देश के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था।

अमित शाह ने 30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल को कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए याद किया जाता है।

उन्हीं के नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था, जिसे एक साहसिक और निर्णायक कदम के रूप में देखा गया। इसके अलावा, गृह मंत्री के रूप में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर नीति अपनाई, जिसका असर देश के कई हिस्सों में देखा गया।

गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह की भूमिका को सशक्त नेतृत्व, निर्णायक फैसलों और प्रशासनिक अनुशासन के लिए जाना जाता है। उनके इस उपलब्धि पर देशभर से विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि उनका कार्यकाल देश की आंतरिक सुरक्षा नीति में बदलाव लाने वाला रहा है।

Share This Article