सरायकेला खरसावां जिले में बालू घाटों के नीलामी की प्रक्रिया शुरू, हुई निविदा पूर्व बैठक

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला खरसावां जिले में बालू घाटों के नीलामी की प्रक्रिया शुरू, हुई निविदा पूर्व बैठक

सरायकेला, 09 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले में कुल 02 बालू घाट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें चांडिल एवं सरायकेला घाट शामिल हैं। चांडिल घाट का क्षेत्रफल 53.795 हेक्टेयर तथा सरायकेला घाट का क्षेत्रफल 37.112 हेक्टेयर है। इन घाटों का कुल भंडार 19243779 सीएफटी (चांडिल) एवं 16031764.636 सीएफटी (सरायकेला) निर्धारित किया गया है।

राज्य सरकार की रेत खनन नीति, 2025 के अंतर्गत इन घाटों की नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला खनन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निविदा प्रपत्रों की बिक्री 02 सितंबर से आरंभ हो चुकी है तथा इच्छुक प्रतिभागी 15 सितंबर तक अपना आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मंगलवार को पूर्व निविदा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा नीलामी प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला प्रशासन सभी इच्छुक बोलीदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने आवेदन

पत्र एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें ताकि नीलामी की कार्यवाही समय पर एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Share This Article