महाशिवरात्रि पर दलमा पहाड़ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

महाशिवरात्रि पर दलमा पहाड़ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग की मांग

चांडिल, 09 फरवरी : दलमा पहाड़ की चोटी पर स्थित प्रसिद्ध शिव थान में रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर झारखंड समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे दलमा क्षेत्र में विशेष चहल-पहल रहेगी।

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर दलमा पाठ शिव थान सेवा समिति की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल को एक आवेदन सौंपा गया है। समिति ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु पूजा-पाठ, यातायात नियंत्रण तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन से आवश्यक सहयोग की मांग की है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन दलमा पहाड़ पर बड़ी संख्या में भक्तजन जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती अत्यंत आवश्यक हो जाती है।‌सेवा समिति ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

धार्मिक आस्था के इस महापर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हुए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सपना वालों में लुधु सिंह, राधाकृष्ण सिंह मुंडा, सुषेण सिंह सरदार, देवेंद्रनाथ सिंह आदि शामिल थे।

Share This Article