उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

सरायकेला, 12 सितंबर : सरायकेला-खरसावां उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कुचाई स्थित कल्याण अस्पताल में एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह एम्बुलेंस सेवा सनमत संस्था द्वारा संचालित तथा समाज कल्याण विभाग से पोषित है।

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से कल्याण अस्पताल, कुचाई में एम्बुलेंस का संचालन बाधित था। उपायुक्त के निर्देश पर इसे पुनः शुरू किया गया है।

शुभारंभ के मौके पर उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि नेत्र, दंत एवं एनसीडी क्लीनिक से जुड़ी आवश्यक सुविधाएँ जल्द उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें। साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

इस अवसर पर सनमत संस्था के पदाधिकारी एवं कल्याण अस्पताल के प्रबंधक मौजूद थे।

Share This Article