Manbhum Updates की खबर का असर : पाटा टोल प्लाजा के गड्ढे भरे, एनएचएआई ने की त्वरित मरम्मत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

Manbhum Updates की खबर का असर : पाटा टोल प्लाजा के गड्ढे भरे, एनएचएआई ने की त्वरित मरम्मत

चांडिल, 30 अगस्त : Manbhum Updates में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) स्थित पाटा टोल प्लाजा के आसपास की जर्जर सड़क अब सुधर गई है। महज कुछ दिन पहले 23 अगस्त को Manbhum Updates ने प्रमुखता से रिपोर्ट प्रकाशित कर पाटा टोल प्लाजा के आसपास ढलाई सड़क पर बने गहरे गड्ढों की तस्वीर व जानकारी साझा की थी। जहां न केवल सड़क पर गड्ढे बन गए थे, सड़क से सरिया (लोहे के रड) भी निकल आए थे।

उस रिपोर्ट में बताया गया था कि इन गड्ढों के कारण हर दिन राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खबर के प्रकाशन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) हरकत में आया और पाटा टोल प्लाजा के दोनों ओर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कराया। अब सभी गड्ढों को भर दिया गया है और सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि Manbhum Updates ने आम जनमानस की समस्या को सही मंच पर उठाया, जिसका सीधा फायदा उन्हें मिला। लोगों ने इस पहल और त्वरित कार्रवाई के लिए मीडिया और प्रशासन का धन्यवाद जताया है।

Share This Article