नकुल बेसरा की जयंती पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नकुल बेसरा की जयंती पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री

ईचागढ़, 10 दिसंबर : ईचागढ़ प्रखंड के टिकर परगना मैदान में बुधवार को स्वर्गीय नकुल बेसरा की 73वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में खेल एवं सामाजिक एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी और उनके समर्थक भी उपस्थित थे।

अतिथियों ने स्वर्गीय नकुल बेसरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, आदर्श और संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। ग्रामीणों और खिलाड़ियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Share This Article