जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम में एकजुटता बनाए रखने की अपील 

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम में एकजुटता बनाए रखने की अपील 

चाईबासा ,27अगस्त : झारखंड ऑफिसर एंड टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन के द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन राजकीय कन्या प्लस टू गर्ल्स उच्च विद्यालय चाईबासा परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक सपन कुमार साहू ने किया। मौके पर पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वसहमति से जिला संरक्षक के रूप में सपन कुमार साहू, जिला अध्यक्ष मनोज राउत, उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, विमल कुमार साहू, सुमित कुमार हांसदा एवं सुमित्रा बारी, जिला सचिव हेमनाथ मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव जयप्रकाश महतो, त्रिलोचन साहू, विनोद कश्यप, जन्मेजय प्रधान, संजय देवगम, कोषाध्यक्ष के रूप में गौर हरी महतो, सोशल मीडिया प्रभारी विनय महतो, जिला प्रवक्ता पासिंग फिलिप्स सुंडी आदि को चुना गया गया। जिला कमेटी प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की निगरानी में तय की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय समन्वयक अरविंद कुमार, प्रांतीय मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजमोहन यादव, कोल्हान समन्वयक गंगासागर मंडल शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के तीन ज्वलन्त मांगो के लिए लड़ाई को मजबूती प्रदान करना है। संगठन की मांगों में सभी शिक्षकों को MACP का लाभ दिलाना, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करना और केंद्रीय कर्मचारियों की भांति झारखंड के कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ दिलाना है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन सभी के लिए सर्वोपरि है, संगठन में अपनी लड़ाई के बदौलत कर्मचारियों के लिए जो सपना था पुरानी पेंशन उसको पूरे झारखंड प्रदेश में बहस करने का काम किया, संगठन ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए जो पूर्व में सेवानिवृत हो चुके थे उनके लिए भी एवं जो कर्मचारी सेवा निवृत होकर मृत्यु हो चुके थे उनके परिवार के लिए भी पेंशन दिलाने के काम किया है। उन्होंने कहा संगठन ने कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव, हेल्थ इंश्योरेंस जैसे मुद्दों का समाधान करने का काम किया है। उन्होंने सभी को एकत्रित होकर संगठन के प्रति समर्पण और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिले के समस्त कर्मचारियों को 21 सितंबर 2025 को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

Share This Article