घाटदुलमी गांव का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से लापता, चौका थाना ने जन सहयोग की अपील की

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

घाटदुलमी गांव का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से लापता, चौका थाना ने जन सहयोग की अपील की

चांडिल, 01 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घाटदुलमी से एक 16 वर्षीय किशोर बाबूलाल सिंह मुंडा बीते एक सप्ताह से रहस्यमय तरीके से लापता है। किशोर के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है, वहीं चौका थाना पुलिस ने जन सहयोग से बच्चे की तलाश तेज करने की अपील की है।

लापता किशोर की पहचान बाबूलाल सिंह मुंडा, पिता मोहित सिंह मुंडा, निवासी घाटदुलमी, थाना चौका, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार बाबूलाल लगभग एक सप्ताह पूर्व घर से निकला, लेकिन उसके बाद से अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

चौका पुलिस ने एक अपील जारी कर कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को बाबूलाल के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वे कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9973210829 या 9693822050 पर संपर्क कर सूचना दें।

पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा करें, ताकि लापता किशोर को जल्द से जल्द सुरक्षित पाया जा सके।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, वहीं स्थानीय लोगों की भी मदद से तलाशी अभियान जारी है। किशोर की सुरक्षित वापसी के लिए पूरे क्षेत्र में चिंता और प्रार्थना का माहौल है।

Share This Article