सरायकेला, 4 अप्रैल : गृह रक्षक (होमगार्ड) नवनामांकन प्रक्रिया के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा सह हिंदी लेखन (क्षमता जांच) परीक्षा के क्रम में राजनगर प्रखंड के अभ्यर्थियों के औपबंधिक अंक पत्र जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के सभी चरणों में सफल उन अभ्यर्थियों के खेल-कूद प्रमाण-पत्रों का सत्यापन भी पूर्ण कर लिया गया है, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपने खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए थे। इन प्रमाण-पत्रों का सत्यापन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया।
सत्यापन के उपरांत खेल-कूद के आधार पर दिए जाने वाले अतिरिक्त अंकों की विस्तृत विवरणी भी जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।
प्रशासन ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन करें और प्रकाशित विवरण की जांच कर लें।