सरायकेला पुलिस ने साइकिल चोरी कांड का किया उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

सरायकेला, 22 अगस्त : सरायकेला बाजार अंतर्गत इन्दटांडी से 17 अगस्त को हुई साइकिल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ चोरी की गई साइकिल एवं दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लाल रंग की साइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 हजार रुपये है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। घटना की जांच के क्रम में पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी शम्भु महतो (पिता–राम महतो, निवासी–केन्दुआ, सिनी, थाना–सरायकेला, जिला–सरायकेला-खरसावां) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ और निशानदेही पर चोरी की गई साइकिल के अलावा दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी बिनोद कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार (सिनी शिविर), थाना प्रभारी गौतम कुमार (खरसावां), राहुल कुमार सिंह, राजेश कुमार सामद, सुगम चन्द्र स्वर्ण सहित टाइगर मोबाइल टीम के राकेश कुमार, गणेश कुमार साव, राजकुमार दोलई और जितेन्द्र गोराई शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है।



