चांडिल : MANBHUM UPDATES की खबर का असर, सीओ के आदेश पर हुई सरकारी भूमि की जांच – कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल : MANBHUM UPDATES की खबर का असर, सीओ के आदेश पर हुई सरकारी भूमि की जांच – कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

चांडिल, 22 अगस्त : मानभूम अपडेट्स द्वारा चांडिल अंचल के पूड़ीसीली की सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्ज़े की खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को अंचलाधिकारी प्रदीप महतो के निर्देश पर अंचल कार्यालय की विशेष टीम ने मौके पर जांच की और पाया कि सरकारी जमीन को टीन शेड (ब्लूस्कोप) लगाकर घेर लिया गया है।

जांच दल में अंचल निरीक्षक मनोज महतो सहित राजस्व कर्मचारी और मापक मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान यह साफ हुआ कि आशियाना प्रकृति प्रोजेक्ट के पीछे की पूरी सरकारी भूमि पर व्यवस्थित तरीके से ब्लूस्कोप टीन शेड लगाकर कब्जा कर लिया गया है।

प्रशासन सख्ती की तैयारी में

अंचल प्रशासन ने कब्जाधारियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि अगले चरण में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई भी तय है।

इधर, ग्रामीणों ने कहा कि वे इस अतिक्रमण के खिलाफ आवाज़ उठा रहे थे, लेकिन प्रशासन खामोश था। मानभूम अपडेट्स में खबर प्रकाशित होने के बाद ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा – अब हमें भरोसा है कि भूमाफिया पर लगाम कसेगी और सरकारी जमीन सुरक्षित होगी।

ज्ञात हो कि बुधवार और गुरुवार को पूड़ीसीली में सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने का खबर सबसे पहले मानभूम अपडेट्स पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस बीच हमारी खबर का असर देखने को मिला। अंचलाधिकारी प्रदीप महतो ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में जांच करवाया है और अब दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article