जिले के 20 राजस्व उपनिरीक्षकों का तबादला, दो दिनों में योगदान का निर्देश

सरायकेला, 21 अगस्त : सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिले के 20 राजस्व उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह फैसला जिला स्थापना समिति की बैठक में लिया गया। सभी तबादला प्राप्त राजस्व कर्मचारी को दो दिन के अंदर अपने-अपने नए अंचल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इनका हुआ तबादला
जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राजस्व कर्मचारी नीतीश मांझी को गम्हरिया से खरसावां, लक्ष्मण मार्डी को खरसावां से चांडिल, वंदना हांसदा को गम्हरिया से चांडिल, अनिल सोरेन को कुकड़ू से चांडिल, सानू मुर्मू को ईचागढ़ से गम्हरिया, अमित सरदार को नीमडीह से गम्हरिया, राकेश आदित्यदेव को नीमडीह से गम्हरिया, विद्यासागर टुडू को ईचागढ़ से कुकड़ू, अमित कुमार को चांडिल से कुकड़ू, मनबोला तिवारी को सरायकेला से राजनगर, जगन्नाथ साहू को सरायकेला से राजनगर, वशिष्ठ सिंह मुंडा को कुकड़ू से ईचागढ़, राजेंद्र शांडिल्य को खरसावां से ईचागढ़, अरूप कुंडू मोदक को राजनगर से ईचागढ़, अभिषेक सिंहदेव को राजनगर से सरायकेला, प्रभात रंजन को कुचाई से खरसावां, चंद्रशेखर सोय को गम्हरिया से नीमडीह, प्रकाश लामई को चांडिल से नीमडीह, भास्कर हांसदा को ईचागढ़ से नीमडीह और शिवचरण हांसदा को खरसावां से सरायकेला में पदस्थापित किया गया है।


