मोबाइल चोरी कांड : खरसावां पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 62 मोबाइल, टैब-लैपटॉप समेत एक गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मोबाइल चोरी कांड : खरसावां पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 62 मोबाइल, टैब-लैपटॉप समेत एक गिरफ्तार

रिपोर्ट: ManbhumUpdates.com

खरसावां, 13 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के 62 मोबाइल फोन, एक टैब और दो लैपटॉप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सभी सामानों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमदा ओपी अंतर्गत बड़ा आमदा गांव, मोदी मुहल्ला निवासी हिमांशु मोदी उर्फ रचित मोदी के घर चोरी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान छिपाकर रखे गए हैं।

सूचना के आधार पर आमदा ओपी प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया, जिसमें ओपी प्रभारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान आरोपी हिमांशु मोदी उर्फ रचित मोदी (पिता- प्रताप मोदी, साकिन- बड़ा आमदा, मोदी मुहल्ला, थाना- खरसावां) के घर से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए।

जब्त सामान में Apple (iPhone) 10 मोबाइल, Vivo 16 मोबाइल, Oppo 11 मोबाइल, Redmi 9 मोबाइल, Samsung 9 मोबाइल + 1 टैब, Realme 5 मोबाइल, POCO 1 मोबाइल, TECNO 1 मोबाइल, DELL 1 लैपटॉप,
LENOVO 1 लैपटॉप आदि शामिल हैं।

कुल मिलाकर पुलिस ने 62 मोबाइल फोन, 01 टैब और 02 लैपटॉप बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

छापेमारी दल में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, समरजीत बिश्वकर्मा, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, पुलिसकर्मी योगेश रजक, आमदा ओपी रिजर्व गार्ड आदि शामिल थे।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चोरी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आरोपी के पास कहां से आए और इनकी बिक्री कहां की जा रही थी। इस मामले में और भी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

 

Share This Article