रेल हादसे के बाद आठ ट्रेनों का परिचालन आज के लिए रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए

Contents
चांडिल, 09 अगस्त : चांडिल स्टेशन के पास हुए रेल हादसा इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदलकर उसे गंतव्य तक भेजे जाने की तैयार कर ली गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर PP/BOBS/IISD चांडिल से गुजरते हुए लाइन नंबर 3 पर 02:45 बजे किलोमीटर 375/10 पर पटरी से उतर गई। इस घटना में ट्रेन के लगभग 10 डिब्बे बेपटरी हो गए। इसके परिणामस्वरूप चांडिल – नीमडीह और चांडिल गुंडा विहार रेलखंड पर अप और डाउन लाइन प्रभावित हुआ हैं। इस हादसे के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
चांडिल स्टेशन के पास हुए रेल हादसे के बाद इस रूट पर होकर गुजरने वाली टाटा – हटिया मेमू, चक्रधरपुर – गोमो – चक्रधरपुर मेमू, झाड़ग्राम – पुरुलिया – झाड़ग्राम मेमू, टाटा – पटना वंदे भारत, टाटा – बक्सर एक्सप्रेस, बरकाकाना – टाटा मेमू, रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और धनबाद – टाटा – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 9 अगस्त को रद्द किया गया है। वहीं आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों में आसनसोल – टाटा – आसनसोल ट्रेन को आद्रा स्टेशन से शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ऑरिजिनेट किया गया है। इसके अलावा हावड़ा – चक्रधरपुर और चक्रधरपुर – हावड़ा एक्सप्रेस को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।




