शराब बेचेंगे होमगार्ड, लेकिन पूर्व मंत्री रहेंगे बिना सुरक्षा – आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर का राज्य सरकार पर तीखा हमला

MANBHUM UPDATES
4 Min Read

“शराब बेचेंगे होमगार्ड, लेकिन पूर्व मंत्री रहेंगे बिना सुरक्षा – आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर का राज्य सरकार पर तीखा हमला”

रांची, 08 जुलाई : राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक भेदभाव को लेकर आजसू पार्टी ने एक बार फिर सरकार को घेरा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां पूर्व मंत्रियों और विपक्षी नेताओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस की सुरक्षा हटाकर राज्य सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा –

“जब राज्य सरकार शराब बेचने के लिए होमगार्ड का इस्तेमाल कर सकती है, तो फिर पूर्व मंत्री को सुरक्षा क्यों नहीं दी जा सकती?”

उन्होंने बताया कि श्री सहिस के एकमात्र बॉडीगार्ड को क्लोज कर दिया गया है, जबकि सत्ता पक्ष के छोटे नेताओं को भी गार्ड की सुविधा दी जा रही है।

पूर्णिया हत्याकांड पर भी कड़ी प्रतिक्रिया

प्रवीण प्रभाकर ने बिहार के पूर्णिया जिले में 5 आदिवासियों को जिंदा जलाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा : “कांग्रेस नेता झारखंड के मामलों की चिंता छोड़कर बिहार चुनाव की चिंता में लगे हैं। बिहार में कांग्रेस के पास क्या कोई नेता नहीं है?”

ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट पर दबाव की बात

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार नहीं देना चाहती। आजसू के दबाव में आकर ही सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की और ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया शुरू की है।

डायन प्रथा पर चिंता जताई

प्रभाकर ने बताया कि खूंटी, गुमला, लोहरदगा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों में डायन-बिसाही से जुड़ी घटनाएं अब भी हो रही हैं।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 3 सालों में सिर्फ खूंटी जिले में 650 से ज्यादा महिलाएं डायन बताकर प्रताड़ित की गई हैं। राज्य सरकार इस पर कड़ा नियंत्रण नहीं लगा पा रही है।

मिलन समारोह : युवाओं ने थामा आजसू का दामन

आजसू छात्र संघ द्वारा आयोजित एक मिलन समारोह में दर्जनों छात्रों-युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर उपस्थित थे। उन्होंने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में शैक्षणिक माहौल गिरता जा रहा है और सरकार छात्रहितों को लेकर गंभीर नहीं है।कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने की और संचालन ऋतुराज शाहदेव ने किया।

 

आजसू में शामिल हुए प्रमुख युवा :

 

गौरव सिंह के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख नाम हैं –

सुशांत सिंह, प्रिंस सिंह, शाहिद अंसारी, उज्ज्वल उरांव, पीयूष यादव, तरुण, सुधांशु शाही, निर्भय शाही, प्रणव शर्मा, लाल अर्पित नाथ शाहदेव, मयूर मनोज, नवनीत कुमार, शिवम सिंह, निखिल, रोशन कुमार, कृष कुमार, अंकित, हनी गर्ग, राहुल उपाध्याय, अभिनव कुमार, नीतीश सिंह आदि।

अन्य प्रमुख उपस्थितिगण :

राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू, हिमांशु सिंह, सुरदीप तिग्गा, राज दुबे, विकास महतो समेत कई अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।

 

झारखंड की हर राजनीतिक हलचल के लिए जुड़े रहें – ManbhumUpdates.com

Share This Article