अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, गंभीर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, गंभीर

चांडिल, 09 जुलाई : चौका-कांड्रा टोल रोड़ पर बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह के पास घटी दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौका थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया. घायल युवक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के करनडीह निवासी बाबूलाल गोप के रूप में किया गया है.

बताया जा रहा है कि बाबूलाल गोप बाइक से कांड्रा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढ़े में उनका बाइक घुस गया. गड्ढे में बाइक घुसने से उसका नियंत्रण बाइक से हट गया और बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह सड़क पर गिर गया. लोगों ने बताया कि उसके सिर पर चोट लगी है और उसके मुंह से भी खून निकल रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि चौका-कांड्रा टोल रोड में जगह-जगह गड्ढा बन गया है. बरसात के दौरान पानी भरे रहने के कारएा सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है जिसके कारण लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं.

Share This Article