
सरायकेला – खरसावां/जमशेदपुर, 19 जून : लगातार हो रही बारिश के कारण सुवर्णरेखा और खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ओडिशा और चांडिल स्थित जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में जाने के निर्देश दिए गए हैं, जहां आवश्यक व्यवस्थाएं स्थानीय प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में नगर निकाय या आपदा प्रबंधन विभाग को तत्काल सूचित करें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि जन और धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा जारी यह चेतावनी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दी गई है।


