सीएम का पुतला दहन कार्यक्रम में JLKM पर लगाया व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

 

चांडिल, 16 अगस्त : रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की थीं।

JLKM कार्यकर्ताओं के अनुसार, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और पुतला दहन की तैयारी के दौरान तैयार किए गए पुतले को अपने कब्जे में लेकर वाहन में रख लिया। पुलिस पुतले को थाने ले गई। इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को रोकने का आरोप लगाया।

मोर्चा के नेता तरुण महतो ने कहा कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुतला उठा ले जाना प्रशासन की बेचैनी को दर्शाता है। संगठन का दावा है कि छात्र आंदोलन को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से सरकार और प्रशासन घबराए हुए हैं।

JLKM नेताओं ने कहा कि पुतला जब्त करने से छात्रों की समस्याएं खत्म नहीं होंगी और न ही आंदोलन की आवाज दबाई जा सकती है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा आंदोलनकारियों के साथ न्याय करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि “पुतला उठाने से आवाज नहीं उठती, आंदोलन को रोकने से सवाल खत्म नहीं होते।” साथ ही उन्होंने छात्र आंदोलन के समर्थन में संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Share This Article