आठ सूत्री मांगों को लेकर लोकतांत्रिक महिला समिति ने किया जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आठ सूत्री मांगों को लेकर लोकतांत्रिक महिला समिति ने किया जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव

पुरुलिया, 10 सितंबर : आठ सूत्री मांगों को लेकर सर्वभारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति की ओर से पुरुलिया में जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन की महिलाओं ने शहर के जुबली मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। जुलूस के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने, गरीब परिवारों को आवास योजना के दायरे में लाने और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की मांग की। इसके अलावा बिजली बिलों में राहत देने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी राशन की पहुंच को और व्यापक बनाने की मांग उठाई गई।

समिति की ओर से पंचायत चुनाव जल्द कराने और विभिन्न जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में मांग-पत्र सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पुरुलिया जिला परिषद की पूर्व सभाधिपति बिलासी बाला सहिस और सर्वभारतीय लोकतांत्रिक महिला समिति की महिला अध्यक्ष सुप्रिया सेन ने किया।

पुरुलिया से सिद्धार्थ सेन की रिपोर्ट, मानभूम अपडेट।

Share This Article