कपाली पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
चांडिल, 10 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिल्लत नगर, कपाली निवासी मोहम्मद महफूज (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मोहम्मद मातुलब का पुत्र बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद महफूज चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में कपाली ओपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



