Manbhum UpdatesManbhum UpdatesManbhum Updates
Font ResizerAa
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Business/Entertainment
  • Crime
  • Cultural
  • Politics
  • Sports
Font ResizerAa
Manbhum UpdatesManbhum Updates
  • Read History
  • Environment
  • Politics
  • Technology
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • Read History
  • Categories
    • Politics
    • Technology
    • Environment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
JharkhandPoliticsSaraikela-Kharsawan

चांडिल : गड्ढों में तब्दील सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा, BJP युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

MANBHUM UPDATES
Last updated: July 9, 2025 6:36 pm
By MANBHUM UPDATES
Share
2 Min Read
SHARE

चांडिल : गड्ढों में तब्दील सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा, BJP युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

चांडिल, 09 जुलाई : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है। चौका मोड़ से सर्विस लाइन, कंदरबेड़ा रोड से उरमाल और चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई प्रखंड कार्यालय तक की सड़कें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि गड्ढों में सड़क ढूंढना मुश्किल हो गया है। इन सड़कों पर चलना आम लोगों के लिए जोखिम भरा सफर बन गया है।

हाल ही में हुई लगातार बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जलजमाव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा, पाटा डाउन टोल प्लाजा के पास, एनएच-33 पर मुखिया होटल के समीप जय मंगला कंपनी के पास, चौका-पातकुम रोड पर सिद्धि विनायक कंपनी के पास और रूगड़ी में दुर्गा साव के सीमेंट गोदाम के नजदीक भारी वाहनों का अनियमित ठहराव भी हादसों की संख्या बढ़ा रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सड़कों की बदहाली ने आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है और यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो बड़ी दुर्घटनाएं घट सकती हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नवीन महांती, मिथुन कुमार, राजेंद्र पंडा, गणेश महतो और शशि मिश्रा भी मौजूद थे।

कविता, कहानियां और संगीत की जादुई शाम : 21 मार्च को “Regal Reads” में सजेगा रचनात्मकता का मंच
पांच वर्षीय बालक को सांप ने डंसा, समय पर इलाज से बची जान
चांडिल डैम के 10 फाटक खोले गए, स्वर्णरेखा नदी उफान पर – प्रशासन ने जारी की चेतावनी
कभी माओवादियों का गढ़ था कोल्हान, अब आखिरी दौर में जंग – 10 लाख के इनामी समेत चार नक्सलियों ने हथियार डाले

 

युवा मोर्चा ने प्रशासन से निम्न मांगें की :

चौक मोड़ से उरमाल, चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई, और चौका-कांड्रा रोड सहित सभी जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए।

मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों के अनियमित ठहराव को रोका जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

स्थानीय निवासियों और भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो जन आक्रोश बढ़ सकता है और प्रशासन इसकी जिम्मेदार होगी।

TAGGED:BJP Yuva Morcha submitted memorandumChandil updatesChandil: Risk of accidents increased due to potholed roads
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी
Next Article भारत बंदी के समर्थन में SUCI (कम्युनिस्ट) ने चांडिल में निकाली रैली, सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

Recent Posts

  • विधानसभा में गूंजा ईचागढ़ का मुद्दा, विधायक सविता महतो ने स्टेडियम, पर्यटन और हाथी आतंक पर उठाया सवाल
  • SIR-2026 को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण, हर घर तक पहुंचने का निर्देश
  • एक पेड़ माँ के नाम : किसानों के लिए भविष्य की कमाई – रुदिया पंचायत में 200 किसानों को बांटे गए 2 हजार फलदार पौधे
  • सरायकेला : बार-बार मोटर जलने और पेयजल संकट पर नगर अध्यक्ष सख्त, WTP में लगेंगी दो 90 HP मोटर
  • SIR को लेकर डीसी सख्त, बीएलओ को घर-घर पहुंचने का निर्देश – हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर

Categories

  • Adityapur
  • Bahragora
  • Balrampur
  • Bihar
  • Bishtupur
  • Bokaro
  • Business/Entertainment
  • Chaibasa
  • Chandankiyari
  • Chandil
  • Chas
  • chowka
  • Crime
  • Cultural
  • Deoghar
  • Devotional
  • Dhanbad
  • Environment
  • Farming
  • Gamhariya
  • Ghatshila
  • Giridih
  • Ichagarh
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Jugsalai
  • Kharsawan
  • Khunti
  • Kuchai
  • Kukdu
  • Mango
  • Nimdih
  • Patamda
  • Politics
  • Potka
  • Puruliya
  • Rajnagar
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sakchi
  • Saraikela-Kharsawan
  • Special Story
  • Sports
  • Technology
  • Uncategorized
  • World

You May also Like

JharkhandNimdih

राज्य प्रशासनिक सेवा में नौकरी की चाहत रखती है जिला टॉप अनामिका गोराई

May 6, 2026
CulturalJharkhand

कर्म प्रधान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है करम पर्व, पूजा आज

September 3, 2025
JharkhandSaraikela-Kharsawan

उपायुक्त ने दिया संदेश— “ग्रामीण क्षेत्रों में खोजी पत्रकारिता फिर से स्थापित होनी चाहिए” – प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की नई कमेटी ने ली शपथ, पुलिस–प्रशासन ने की सराहना

November 21, 2025
JharkhandKhunti

नेहा बोरा पर स्याही फेंके जाने की घटना की झारखंड जनाधिकार महासभा ने की निंदा, JPSC आंदोलन को लेकर छात्रों से सतर्क रहने की अपील

August 8, 2026
Show More
  • More News:
  • Manbhum updates
  • Breaking news
  • Latest news
  • Jharkhand updates
  • saraikela updates
  • Manbhum updates News
  • Manbhum updates latest news
  • Chandil updates
  • Manbhum updates breaking news
  • Jamshedpur updates
  • Manbhum updates local news
  • Jharkhand manbhum updates
  • Dc saraikela
  • Big breaking news
  • local news updates
  • Manbhum updates big breaking news
  • Ranchi updates
  • Seraikela kharsawan
  • Chandil
  • Chandil manbhum updates
Manbhum Updates

“Manbhum Updates” एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको तेज, सटीक और निष्पक्ष खबरें देने के लिए समर्पित है। हम खास तौर पर स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की भी जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करते हैं। हमारा उद्देश्य है – “तेज खबर, साफ नजर” के साथ जनता को सही जानकारी देना।

चाहे राजनीति हो, समाज, शिक्षा, रोजगार या जन-आंदोलन – Manbhum Updates हर जरूरी विषय पर आपकी आवाज़ बनने का काम करता है।

Youtube Facebook X-twitter Whatsapp

About Company

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
  • Advertise with US

© Manbhum Updates, All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology

© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
Welcome to Manbhum Updates
Username or Email Address
Password

Lost your password?