एकजुटता की मिसाल : ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनाई बदहाल सड़क

Manbhum Updates
2 Min Read

एकजुटता की मिसाल : ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनाई बदहाल सड़क

Oplus_0

 

ईचागढ़, 07 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड स्थित देवलटांड गांव के ग्रामीणों ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। ग्रामीण युवाओं ने आपसी सहयोग और श्रमदान से आगसिया से देवलटांड होते हुए जिलिंगआदर जाने वाली मुख्य सड़क के खस्ताहाल भाग का मरम्मत किया। पंचायत के मुखिया विपिन सिंह मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं ने मिलकर सड़क के खस्ताहाल भाग का मरम्मत कार्य शुरू किया। इसके लिए कुछ लोगों ने श्रमदान किया, तो कुछ ने आर्थिक सहयोग दिया।

तीन वर्ष में ही धंस गई सड़क

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड के आगसिया से जिलिंगआदर तक सड़क का निर्माण किया गया था। निर्माण के तीन वर्ष के अंदर ही देवलटांड के आम बागान क्षेत्र के समीप उक्त सड़क पूरी तरह से धस गई।
भारी बारिश के कारण उक्त स्थान पर सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया, जहां आवागमन करना मुश्किल होने लगा। सड़क के उक्त स्थान पर कोई ना कोई वहां फंस रहा था। सड़क मरम्मत कराने को लेकर ग्रामीण की जगह प्रयास किए, लेकिन उन्हें कहीं भी सफलता नहीं मिली। थक हार कर जर्जर पड़ी मुख्य सड़क के बदहाल हिस्से को सुधारने की जिम्मेदारी ग्रामीणों और युवाओं ने स्वयं उठाई।

मिलकर ठान लें, तो कुछ भी असंभव नहीं

Oplus_0

इस संबंध में मुखिया विपिन सिंह मुंडा ने बताया कि ग्रामीणों ने इंतजार करना छोड़ दिया और अपने दम पर गांव की जरूरत पूरी की। जब सब मिलकर कुछ करने की ठान लें, तो कोई भी काम असंभव नहीं रहता। कुछ ही दिनों में सड़क बनकर तैयार हो गई, जिससे गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब सड़क का खस्ताहाल भाग बनने से देवलटांड गांव में आवागमन सुगम हो गया है और ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही है।

Share This Article