रुतडीह में रामनवमी कार्यक्रम, थाना प्रभारी व समाजसेवी रहे उपस्थित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

राजनगर, 27 मार्च : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के रुतडीह गांव में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान समाजसेवी अजय कुमार गोप भी कार्यक्रम में शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।

 

कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष पवन महतो, सचिव महेंद्रनाथ महतो, सदस्य जगबंधु महतो तथा उपाध्यक्ष निताई महतो सहित समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के दौरान भक्ति, अनुशासन और आपसी भाईचारा का सुंदर माहौल बना रहा।

 

उपस्थित अतिथियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश देते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article