श्रीश्री 108 खेलाई चंडी अखाड़ा में रामनवमी पर हुई वीर बजरंगबली की सामूहिक संध्या आरती

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

चांडिल, 27 मार्च : श्री रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सिंहभूम कॉलेज मोड़, चांडिल स्थित श्रीश्री 108 खेलाई चंडी अखाड़ा परिसर में वीर बजरंगबली का भव्य सामूहिक संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

 

संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने एक स्वर में भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर दीपों और फूलों से सुसज्जित रहा, वहीं भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण से माहौल और भी दिव्य बन गया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने भाग लेकर आरती में हिस्सा लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। आयोजन में स्थानीय लोगों और अखाड़ा समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रामनवमी के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामूहिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

Share This Article