दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक

नीमडीह, 08 अक्टूबर : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नीमडीह थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नीमडीह अंचलाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने की।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार, नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ समेत प्रशासनिक पदाधिकारी, पूजा समितियों के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न पूजा समितियों से दुर्गा पूजा की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही पूजा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई।

अधिकारियों ने पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।

Share This Article