श्री शनिदेव भक्त मंडली का 79वां रक्तदान शिविर 1 मार्च को, लक्ष्य 125 यूनिट

चांडिल, 28 फरवरी : रक्तदान के प्रति निरंतर सामाजिक सरोकार निभा रही श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा एक बार फिर चांडिल स्थित डाक बंगला, चांडिल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह मंडली का अब तक का 79वां तथा वर्ष 2026 का पांचवां रक्तदान शिविर होगा। मंडली ने इस वर्ष चांडिल में कुल चार रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है, जिसमें यह पहला शिविर है।
मंडली की ओर से कहा गया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी रोगी की जान न जाए, यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। शिविर का आयोजन चांडिल के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लीडर्स के संरक्षण में किया जा रहा है, जिनमें जयदेव बनर्जी, मनीष महतो, समर बनर्जी, अमरनाथ कुंभकार, बुद्धेश्वर गोप, मनोज सिंह, प्रकाश वेदुआ, संदीप हाजरा, सौरव महतो, जगदीश मार्डी, प्रमित खां, राहुल एवं शक्ति मछुआ प्रमुख रूप से शामिल हैं।
शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रक्त संग्रह में एमजीएम ब्लड सेंटर, जमशेदपुर का सहयोग रहेगा। मंडली ने चांडिल की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस मानवीय अभियान को सफल बनाने की अपील की है।



