विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने किया स्वागत

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने किया स्वागत

रांची, 29 सितंबर : कांके के बुकुरू स्थित आवास पर मंगलवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो की मौजूदगी में विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजिक क्षेत्र और जनप्रतिनिधि पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुदेश महतो ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया।

इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए संघर्ष करने वाला आंदोलन से निकला संगठन है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों का पार्टी में शामिल होना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। राजनीति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना आज की आवश्यकता है। आजसू पार्टी गांव, पंचायत और समाज के स्तर पर लोगों को जोड़कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को संगठन में जिम्मेदारी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सामाजिक संवाद और संगठन की मजबूती को जनआंदोलन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर राय, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी और लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडे मौजूद रहे।

मिलन समारोह में सुनील कुमार पाण्डेय, मो. आलम, लालू यादव, नवीन यादव, रितेश कुमार, रवि कुमार, राज्जू यादव, दिनेश प्रजापति, आशीष सोनी, विजय कुशवाहा, सुनील यादव, चंदन यादव, लक्ष्मण कुमार, मनोज साव, अमित कुमार गुप्ता, जीतू कुमार, बैजनाथ यादव, वकील साव, जब्बार मियां, राजेश गंजू, सौरव पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, देवचरण पाण्डेय, अजय पाण्डेय, अयोध्या साव और मो. इसराफिल समेत अन्य लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने झारखंड के जनहित, अधिकार, सामाजिक सरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन के साथ सक्रियता से काम करने की बात कही।

Share This Article