आदिवासी मुंडा समाज की आम सभा संपन्न, जल्द होंगे चुनाव
जमशेदपुर, 21 सितंबर : आदिवासी मुंडा समाज की आम सभा बैठक रविवार को बारीडीह स्थित जाहेरटोला सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। केंद्रीय समिति के पूर्व महासचिव एवं सह कार्यकारी संयोजक राजश्री नाग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि रामसिंह मुंडा को चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाए जाने की खबर पूरी तरह निराधार है। साथ ही यह भी कहा गया कि फिलहाल केंद्रीय समिति का कोई चुनाव नहीं कराया जा रहा है। समाज ने निर्णय लिया कि वर्ष 2025–2028 के लिए चुनाव शीघ्र संपन्न होंगे।
निर्धारित नियमों के अनुसार, समाज के मुख्य पदों के उम्मीदवार वही बन सकेंगे जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि न हो और जिन्होंने अंतरजातीय विवाह न किया हो। इसके अलावा केंद्रीय समिति के चुनाव से पूर्व एक मुंडा युवा समिति का गठन करने पर भी सहमति बनी, ताकि समाज के पुनर्गठन और विकास कार्यों को गति मिल सके।
बैठक में यह आह्वान किया गया कि समाज के सभी सदस्य एकजुट होकर समाज की प्रगति और एकता के लिए कार्य करें।
इस अवसर पर चंद्रमोहन नाग, परसुराम सामंत, मधुसूदन मुंडा, राजेश साडिल, जय नारायण मुंडा, रतन सामंत, गीता मुंडा, जितराय नाग, शंकर टूटी, देवराज मुंडा, रोशन नाग, रामधन बासा, विकास सामंत, विष्णु बासा, कुंवर सोलंकी, बसंत सिंह, सीमा कच्छप, मीना सामंत, सकुंतला संडील, रुक्मणि तामड़िया, सिमी कच्छप समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।