जमशेदपुर : गदरा में आनंद मार्ग का द्वितीय संभागीय सेमिनार आज से, तंत्र साधना और सामाजिक प्रभाव पर होगी विशेष चर्चा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर : गदरा में आनंद मार्ग का द्वितीय संभागीय सेमिनार आज से, तंत्र साधना और सामाजिक प्रभाव पर होगी विशेष चर्चा

 

जमशेदपुर, 28 फरवरी : आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा दो दिवसीय द्वितीय संभागीय सेमिनार का आयोजन गदरा स्थित आनंद मार्ग जागृति में किया जा रहा है। सेमिनार का शुभारंभ आज 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा। कार्यक्रम में साधना, तंत्र और समाज के पारस्परिक संबंधों पर गहन विमर्श किया जाएगा।

सेमिनार के मुख्य प्रशिक्षक आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत होंगे, जो प्रतिभागियों को आध्यात्मिक साधना की व्यावहारिक एवं दार्शनिक पहलुओं से अवगत कराएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, इस सेमिनार का उद्देश्य व्यक्तिगत साधना के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की अवधारणा को स्पष्ट करना है।

दो दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार में तीन प्रमुख विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे— “प्रगति और पंचवेदनाएँ” “तंत्र साधना एवं समाज के ऊपर उसका प्रभाव”

“साधना”

प्रत्येक दिन कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने बताया कि सेमिनार में क्षेत्र के साधक-साधिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि आध्यात्मिक अनुशासन और तांत्रिक साधना केवल व्यक्तिगत उत्थान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में नैतिकता, सेवा भावना और सामूहिक प्रगति की आधारशिला भी बन सकती है।

Share This Article