सरायकेला-खरसावां नगरपालिका चुनाव: 11 बजे तक सरायकेला नगर पंचायत सबसे आगे, आदित्यपुर में मतदान धीमा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां नगरपालिका चुनाव: 11 बजे तक सरायकेला नगर पंचायत सबसे आगे, आदित्यपुर में मतदान धीमा

सरायकेला, 23 फरवरी : सरायकेला-खरसावां जिले में चल रहे नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिला मुख्यालय स्थित सूचना भवन से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सुबह 09:00 बजे तक विभिन्न निकाय क्षेत्रों में औसत मतदान प्रतिशत सामने आया है, जिसमें सरायकेला नगर पंचायत सबसे आगे चल रही है।

 

09बजे तक का मतदान प्रतिशत

 

▪️ नगर निगम आदित्यपुर – 21.80%

▪️ नगर पंचायत, सरायकेला – 31.30%

▪️ नगर परिषद, कपाली – 22.13%

जारी आंकड़ों के अनुसार 09 बजे तक सबसे अधिक 31.30 प्रतिशत मतदान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में दर्ज किया गया है। वहीं कपाली नगर परिषद 22.13 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अब तक 21.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

 

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिखी चहल-पहल

 

सुबह मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। विशेषकर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

दोपहर बाद बढ़ने की उम्मीद

 

चुनाव अधिकारियों का मानना है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में परंपरागत रूप से मतदाता दिन चढ़ने के बाद अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचते हैं।

फिलहाल सरायकेला नगर पंचायत मतदान प्रतिशत के मामले में अन्य निकायों से आगे है, जबकि आदित्यपुर और कपाली में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी देखी जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार मतदान प्रतिशत पर नजर रखी जा रही है और समय-समय पर अद्यतन आंकड़े जारी किए जाएंगे।

Share This Article