आदिवासी संगठनों ने चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मान

क्षेत्र में शांति–व्यवस्था व जनसहयोग के लिए जताया आभार
चांडिल, 28 नवंबर : अनुमंडल स्तरीय संगठन—आदिवासी समन्वय समिति चांडिल अनुमंडल, आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच झारखंड दिशोम, आदिम जनजाति विकास समिति चांडिल तथा दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने आज चौंका थाना के नए प्रभारी सोनू कुमार को आदिवासी पारंपरिक अंगवस्त्र (गमछा) ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संगठनों की ओर से बताया गया कि यह सम्मान आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और गौरव को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। मौके पर पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और जनसहयोग आधारित पुलिस सेवा को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएँ दीं।
सम्मान ग्रहण करते हुए थाना प्रभारी सोनू कुमार ने संगठनों के कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज में शांति, समरसता और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनसहयोग के साथ बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मनमन सिंह, राधेश्याम सिंह सरदार, सुकलाल पहाड़िया, डोमन बास्के, राजू अंसारी, डॉ. सत्य नारायण मुर्मू, गुरुचरण लोहार, महावीर हासदा, प्रकाश मार्डी, गुरुचरण कर्मकार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



