NTTF आर डी टाटा तकनीकी सेंटर के 5 प्रशिक्षुओं का Lohia Corp Limited में चयन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

NTTF आर डी टाटा तकनीकी सेंटर के 5 प्रशिक्षुओं का Lohia Corp Limited में चयन

जमशेदपुर, 21 फ़रवरी : गोलमुरी स्थित NTTF आर डी टाटा तकनीकी सेंटर के पांच प्रशिक्षुओं ने प्लेसमेंट ड्राइव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोहिया कॉर्प लिमिटेड में नियुक्ति प्राप्त की है। इस सफलता से संस्थान में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

संस्थान की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान कुल पांच प्रशिक्षुओं— डैनियल अंजुम, आदित्य कुमार, सूरज शर्मा, यशराज कुमार एवं निधि कुमारी — का चयन प्लांट के लिए किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 3.75 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है।

संस्थान प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का परिणाम बताया। प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य प्रशिक्षुओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त हो सकें।

इस उपलब्धि से न केवल चयनित प्रशिक्षुओं बल्कि अन्य छात्रों में भी उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Share This Article