चौका थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चौका थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान

चांडिल, 13 फरवरी : चौका थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठित कराई। मंदिर में स्थापित पुराने शिवलिंग और देवी देवताओं की प्रतिमा खंडित होने के कारण उन्हें बदलकर नई प्रतिमा स्थापित कराई गई है।

 

अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे थाना परिसर का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन, पूजन और कलश स्थापना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

चौका थाना की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Share This Article