बाबुडीह श्मशान भूमि में चारदीवारी व भवन का उद्घाटन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बाबुडीह श्मशान भूमि में चारदीवारी व भवन का उद्घाटन

जमशेदपुर, 13 फरवरी : जमशेदपुर के बाबुडीह श्मशान भूमि में नव निर्मित चारदीवारी एवं भवन का उद्घाटन शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्मशान भूमि जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना क्षेत्र के समग्र विकास का प्रतीक है।

 

उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसर पर परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आधारभूत संरचना का निर्माण आवश्यक था। चारदीवारी निर्माण से जहां सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं भवन निर्माण से लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से श्मशान भूमि में व्यवस्थित संरचना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है।

 

कार्यक्रम में बाबुडीह स्थित आदिवासी श्मशान/मसना के अध्यक्ष बुधराम खालको, सचिव उपेंद्र बनरा, कोषाध्यक्ष प्रेमानंद समाड, लालमोहन जमुदा, गुरबा जमुदा, चेतन लेयंगी, नंदलाल पातर, राकेश उरांव, अनिल गहराई, परशुराम समंत, किशोर लकड़ा, अजीत बोदरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article