चांडिल में श्रद्धा के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

नीमडीह, 23 जनवरी : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्थान में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राकेश वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने सम्बोधन में कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और साहस से प्रेरित रहा है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा नेताजी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में संस्थान के संचालक डॉ. जटाशंकर पांडेय, भाजपा नेता प्रशांत पोद्दार, अधिवक्ता निखिल कुमार, सुधीश कुमार, कोकन सिंह, प्रबीर सिंह, जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, भगत लाल तेली, पवन महतो, संजीत महतो, गौरव महतो, अजय मंडल, निमाई मंडल, सिसुमति दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



