चांडिल, 29 अप्रैल : चिलचिलाती गर्मी के बीच बुधवार दोपहर के बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम के करवट बदलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ ओले गिरने से तपती धरती ठंडी हो गई। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
बुधवार को सुबह भी आसमान में बादल छाए थे। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई थी। लेकिन, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मौसम साफ होता गया और धूप खिलती रही। दोपहर तक आसमान साफ था और तेज धूप के कारण गर्मी चरम पर पहुंच गया था।
दोपहर बाद लगभग 4 बजे से आसमान में फिर बदल जाने लगे। देखते ही देखते काले बादलों ने आसमान को ढंक लिया और मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच ओले भी गिरे। ओला गिरने से मौसम में ठंडक बढ़ गई।
वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चार मई तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 4 में तक दिन का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। चिलचिलाती धूप और मौसम के बदलाव के साथ होने वाली बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।