अच्छी वर्षा और फसल की कामना के साथ आदिवासी भूमिज समाज ने की जांताल पूजा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अच्छी वर्षा और फसल की कामना के साथ आदिवासी भूमिज समाज ने की जांताल पूजा

चांडिल, 14 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ गांव आदिवासी भुमिज समुदाय द्वारा पारंपरिक जांताल पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था से जुड़ा यह पूजा आदिवासी समुदाय की प्राचीन संस्कृति और विरासत की महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसका निर्वहन हर वर्ष किया जाता है।

रामगढ़ में आदिवासी भूमिज समाज के मुख्य लाया मोती राम सिंह, देवरी (कुड़ूम लाया) गुलाप सिंह, बुद्धदेव सिंह के नेतृत्व में यह जांताल पूजा संपन्न हुई। परंपरा का निर्वहन करते हुए बकरा एवं मुर्गा की बलि दी गई।

मान्यता है कि आदिवासी समाज द्वारा हर वर्ष अच्छी वर्षा और अधिक फसल उत्पादन की कामना करते हुए यह पूजा की जाती हैं। साथ ही, किसानों की खुशहाली की कामना की जाती हैं और तथा सामूहिक खेती-किसानी करते हुए एक दूसरे को सहयोग करने का संकल्प लिया जाता है।

इस मौके पर मोतीराम सिंह, गुलाप सिंह, बुद्धदेव सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, मनमोहन सिंह, शिवचरण सिंह, वृन्दावन सिंह, मंगल सिंह, धनंजय सिंह, कामेश्वर सिंह, रासबिहारी सिंह, गंगाधर सिंह, महेश्वर सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, अनिल माहली, अरुण उरांव , गुरूचरण महतो एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे,

Share This Article