अफीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस सख्त, चलाया सत्यापन व जागरूकता अभियान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अफीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस सख्त, चलाया सत्यापन व जागरूकता अभियान

चांडिल, 07 जनवरी : सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार बुधवार को चौका थानांतर्गत ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान चौका थाना पुलिस एवं एसएसबी मतकमडीह के सशस्त्र बल द्वारा भौतिक रूप से तथा ड्रोन के माध्यम से खेतों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन के दौरान पाया गया कि संबंधित गांवों के कुछ खेतों में सरसों, मटर, आलू एवं चना की खेती की जा रही है, जबकि अधिकांश भूमि परती पाई गई। कहीं भी अफीम की अवैध खेती की पुष्टि नहीं हुई। इसके पश्चात चौका पुलिस द्वारा ग्राम तानिसोया, रंका एवं टुरू में अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी एवं एसएसबी मतकमडीह के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को अफीम की खेती के स्थान पर वैकल्पिक एवं लाभकारी खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

इसके अलावा सामुदायिक पुलिसिंग एवं Civic Action Programme के तहत करीब 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जबकि बच्चों को पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट प्रदान की गई। अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी।

Share This Article