चौका, चांडिल, कांदरबेड़ा में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, नामजद प्राथमिकी दर्ज

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चौका, चांडिल, कांदरबेड़ा में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, नामजद प्राथमिकी दर्ज

चांडिल, 25 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार रात को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चौका, चांडिल और कांदरबेड़ा क्षेत्र में निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन से संबंधित गतिविधियां सामने आने पर खनन विभाग ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। मामले में चांडिल थाना में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से कहा गया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने कहा कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच और छापेमारी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। विभाग ने अवैध खनन से जुड़े लोगों पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।

Share This Article