कांड्रा क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध औचक जांच, दो ओवरलोडेड वाहन जब्त

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कांड्रा क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध औचक जांच, दो ओवरलोडेड वाहन जब्त

कांड्रा, 06 जनवरी : जिला में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर औचक जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पिंडराबेड़ा के समीप अवैध रूप से तथा निर्धारित क्षमता से अधिक बालू खनिज का परिवहन करते हुए दो ओवरलोडेड वाहनों को पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों के पंजीकरण संख्या क्रमशः JH05BS-2996 एवं JH01DB-2401 हैं। दोनों वाहनों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कांड्रा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर निगरानी के साथ-साथ इस प्रकार के औचक जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share This Article