चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

चांडिल,18 जनवरी : अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई परिसर में हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ जटाशंकर पांडे कहा कि बच्चन जी की रचनाओं में जीवन, संघर्ष, प्रेम और मानवता का गहरा भाव देखने को मिलता है। उन्होंने हिंदी साहित्य को सरल और जनमानस से जोड़ने का कार्य किया। उनकी कविताएँ आज भी युवाओं को प्रेरणा देती हैं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने हरिवंश राय बच्चन जी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर निखिल कुमार, शांति राम महतो, समाज सेवी विश्वनाथ मंडल,जयदीप पांडे, प्रकाश महतो, देवाशीष मंडल, शुभम साहू, संजीत महतो, शशिभूषण महतो, पवन महतो, अजय मंडल, गौरव महतो, कृष्णा पद महतो, भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article