तिरुलडीह में सड़क जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण कर लोगों को किया गया जागरूक

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

तिरुलडीह में सड़क जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण कर लोगों को किया गया जागरूक

तिरुलडीह, 18 जनवरी : सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना अंतर्गत शहीद चौक के पास पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह यातायात थाना प्रभारी राजू ने किया। उनके साथ तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार एवं तिरुलडीह थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तेज रफ्तार से बचने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत मोटरसाइकिल चालकों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है। नियमों का पालन कर न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित की जा सकती है। इस अभियान से क्षेत्र के लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Share This Article