गोलमुरी में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक पर जानलेवा हमला

जमशेदपुर, 14 जुलाई : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हरदीप सिंह नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ। इस संबंध में हरदीप सिंह के बयान पर पुलिस ने देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह और रणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये तीनों आपस में सगे भाई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की तफ्तीश जारी है।



