चांडिल में पैदल निशान यात्रियों का भव्य स्वागत

चांडिल, 15 दिसंबर : टाटानगर से खाटुधाम के लिए पैदल निशान यात्रा पर निकले श्याम भक्तों का चांडिल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सफला एकादशी के अवसर पर चांडिल श्याम मंदिर में कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा टाटानगर निवासी अमित वर्मा एवं सुभोजित बनर्जी का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अमित वर्मा इससे पूर्व भी चांडिल होते हुए खाटुधाम की पैदल निशान यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चांडिल से खाटुधाम की कुल दूरी लगभग 1855 किलोमीटर है, जिसे श्याम भक्त करीब 55 दिनों में पूर्ण कर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे।
श्याम मंदिर चांडिल से यात्रा आगे बढ़ते हुए दोपहर लगभग 2 बजे चौका स्थित दादूर बगान पहुंची, जहां इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय श्याम प्रेमियों ने यात्रियों का स्वागत किया।
मौके पर कुसुम खेतान, दुर्गा चौधरी, राजीव साव, अरुण सिंह, पवन शर्मा, अश्विनी शर्मा, मोंटी चौधरी, रोशन शर्मा, नीलकमल जालान, हरीश सुलतानिया, परमानंद पसारी सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे।



